एमपी के मंदिर में हुए हादसे में लापता आखिरी शख्स का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 36

इंदौर (मध्य प्रदेश) के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने शुक्रवार को बताया कि रामनवमी पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने की घटना में लापता आखिरी शख्स का शव बरामद हो गया है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 36 हो गई। बकौल पुलिस कमिश्नर, अब भी हम बचाव कार्य चला रहे हैं।

Load More