एमपी के रतलाम स्टेशन पर तय समय से पहले पहुंची ट्रेन, यात्रियों ने प्लैटफॉर्म पर किया गरबा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रेलवे प्लैटफॉर्म पर कुछ लोग गरबा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बताया गया है कि रतलाम स्टेशन पर बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन तय समय से पहले पहुंच गई थी जिसके बाद यात्रियों ने गरबा करना शुरू कर दिया।