एमपी के रिज़ॉर्ट में अपनी पार्टनर की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी राजस्थान से हुआ अरेस्ट
जबलपुर (मध्य प्रदेश) के एक रिज़ॉर्ट में अपनी पार्टनर की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान के सिरोही से गिरफ्तार किया है। नासिक (महाराष्ट्र) का रहने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और नासिक व ठाणे ज़िलों में उसके खिलाफ कम-से-कम 37 मामले दर्ज हैं। इस हत्या के मामले में वह 7 नवंबर से फरार था।