एमपी के रीवा में ट्रांसफर को लेकर विवाद होने पर सब-इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को मारी गोली
रीवा (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को नशे में धुत एक सब-इंस्पेक्टर ने सिविल लाइन के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी का पुलिस लाइन में ट्रांसफर होने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।