एमपी के सतना में अराजक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर मारे डंडे, वीडियो आया सामने
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश (एमपी) के सतना में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त करते कुछ असामाजिक तत्वों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कमलनाथ ने लिखा, "यह घटना बेहद निंदनीय है। सरकार से मांग करता हूं...इस...मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई हो...प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था हो।"