एमपी के सीएम ने कहा- 'INDIA' के कई नेता ज़मानत पर हैं; कांग्रेस नेता ने दिया जवाब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा है कि कांग्रेस व 'INDIA' गठबंधन के कई नेता ज़मानत पर चल रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा, "एजेंसियां नेताओं को फंसाकर विपक्ष को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही हैं। सच्चाई किसी से छिपी नहीं है।"