एमपी के सीएम मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में परिवार संग किया मतदान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज (सोमवार) उज्जैन में परिवार संग मतदान किया। बकौल रिपोर्ट्स, मोहन यादव ने मतदान करने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन किए और अपने पिता का आशीर्वाद भी लिया। वोट करने के बाद यादव ने कहा कि देश को मज़बूत करने के लिए मतदान करना ज़रूरी है।