एमपी के सीएम व गृह मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।" गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।