एमपी के सीएम शिवराज ने बैडमिंटन खेलने का वीडियो किया शेयर, कहा- लगा बचपन लौट आया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैडमिंटन खेलते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "चुनाव के प्रचार प्रसार से आज फुरसत मिली तो भोपाल के...भोजपुर क्लब के सदस्यों के साथ बैडमिंटन का आनंद लिया...मन अत्यंत प्रफुल्लित और आनंदित हो गया...ऐसा लगा...बचपन फिर से लौट आया। सच में मज़ा आया।"