एमपी के सीधी में हुए बस हादसे पर पीएम ने जताया शोक; ₹2 लाख मुआवज़े का किया एलान
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख व घायलों को ₹50,000 मुआवज़े देने का एलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी 3 बसें पलट गईं और हादसे में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हो गई।