एमपी के स्कूल में बेहोश होकर गिरी 11वीं की छात्रा की मौत के बाद परिजन ने दान की उसकी आंखें
इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक स्कूल में बुधवार को अचानक बेहोश होकर गिरी वृंदा नामक 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत होने के बाद उसके परिजन ने उसकी आंखें दान कर दी हैं। मृतका के मामा ने कहा, "हमने उसकी (वृंदा) आंखें दान करने का फैसला किया ताकि कोई और व्यक्ति यह खूबसूरत दुनिया उसकी आंखों से देख सके।"