एमपी के स्कूल में मज़ार जैसे चबूतरे को लेकर प्राचार्य को किया गया निलंबित: राज्य शिक्षा मंत्री

विदिशा (मध्य प्रदेश) में एक स्कूल में मज़ार जैसे चबूतरे को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को कहा, "अगर स्कूल में ऐसा कोई निर्माण है...तो बतौर संस्थान प्रमुख उसके लिए प्रिंसिपल ज़िम्मेदार हैं।" उन्होंने कहा, "इसलिए हमने प्राचार्य शायना फिरदौस को...निलंबित कर दिया है।" बकौल परमार, मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Load More