एमपी के स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा स्पीकर को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आया चक्कर
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की रायसेन में और विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम की मऊगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। मंत्री को लेकर एक डॉक्टर ने कहा कि वह हाई ब्लड प्रेशर के चलते बेहोश हुए। बकौल पुलिस, मंत्री डेढ़ घंटे से परेड के लिए खड़े थे।