एमपी पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बिसेन ने मीटिंग में आरटीओ अफसर को दीं गालियां
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मीटिंग के दौरान बालाघाट के आरटीओ अफसर अनिमेष गढ़पाल को गालियां दे रहे हैं। वीडियो में बिसेन आरटीओ अफसर से कह रहे हैं, "आज के बाद कोई गाड़ी ज़्यादा चली तो मैं तेरे को फांसी पर चढ़ा दूंगा।"