एमपी बस हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई, महाराष्ट्र सीएम ने किया मुआवज़े का एलान
धार (मध्य प्रदेश) में सोमवार को हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹10 लाख के मुआवज़े का एलान किया है। दरअसल, नदी में गिरने वाली बस महाराष्ट्र एसटी कॉर्पोरेशन की थी जो यात्रियों को इंदौर से पुणे लेकर जा रही थी।