एमपी मंत्रिमंडल में किस मंत्री को मिला है कौनसा विभाग?
मध्य प्रदेश में शनिवार रात मंत्रियों में विभागों के बंटवारे का एलान हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास गृह, जेल व अन्य विभाग रखे हैं जबकि उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को स्वास्थ्य विभाग मिला है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास व आवास और उदय प्रताप सिंह को परिवहन व स्कूल शिक्षा विभाग मिले हैं।