एमपी में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपियों का ढहाया गया मकान, सामने आया वीडियो

सतना (मध्य प्रदेश) में एक 12-वर्षीय लड़की से गैंगरेप के मामले में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों के मकान को बुलडोज़र से ढहा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, दोनों आरोपी एक मंदिर समिति के कर्मचारी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी थी।

Load More