एमपी में 13 वर्षीय लड़की का रिश्ते में जीजा लगने वाले 32 वर्षीय शख्स ने दोस्त संग किया रेप
सतना (मध्य प्रदेश) में बुधवार को एक 13 वर्षीय लड़की का रिश्ते में उसका जीजा लगने वाले एक 32 वर्षीय शख्स ने अपने दोस्त संग मिलकर कथित तौर पर रेप किया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय वह अपनी सहेली के साथ बाज़ार से राखी व मिठाई खरीदकर लौट रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।