एमपी में 13,000+ सरकारी डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, हाईकोर्ट ने बताया था 'गैर-कानूनी'

मध्य प्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ ने राज्य में जारी 13,000+ सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने का फैसला लिया है। महासंघ ने डॉक्टरों के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग के साथ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया था लेकिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हड़ताल को 'गैर-कानूनी' बताते हुए उन्हें काम पर लौटने को कहा था।

Load More