एमपी में 2 ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की जलकर हुई मौत
रीवा (एमपी) में शनिवार शाम 2 ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक ट्रक चालक व उसका सहायक और एक स्थानीय महिला व 10-वर्षीय बच्चा शामिल है। बकौल पुलिस, टक्कर से पहले ब्रेक फेल होने पर एक चालक अपने वाहन से कूद गया था।