एमपी में 2 मतदान केंद्रों पर दो पक्षों के बीच हुआ पथराव, एक शख्स घायल

मध्य प्रदेश में जारी मतदान के बीच मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों 147-148 पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया जिसमें एक शख्स घायल हो गया है। केंद्र पर गोलीबारी की भी खबर है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। बकौल पुलिस, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायल का इलाज जारी है।

Load More