एमपी में 4 बांग्लादेशी हिरासत में लिए गए, जेएमबी के लिए रिमोट बेस तैयार करने का है आरोप
मध्य प्रदेश एटीएस ने 4 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है जो कथित तौर पर जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के लिए रिमोट बेस/स्लीपर सेल तैयार करने का काम कर रहे थे। प्रेस नोट के मुताबिक, जेएमबी भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित एक आतंकी संगठन है और आरोपियों के पास से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज़ मिले हैं।