एमपी में 5 दिनों में 2 शादी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' हुई गिरफ्तार
दमोह (एमपी) में 5 दिनों में 2 शादी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, हटा के एक शख्स से 20 मई को शादी करने के अगले दिन महिला मायके जाने की ज़िद व ज़ेवर देने की मांग करने लगी जिसके बाद ससुरालवालों को शक हुआ। महिला ने 15 मई को पहली शादी की थी।