एमपी में 5 लोगों ने किशोरी से किया गैंगरेप, प्रशासन ने बुलडोज़र से ढहाए आरोपियों के मकान
शहडोल (एमपी) में सोमवार रात कोचिंग से लौट रही 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा से 5 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें से 2 पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रशासन ने गुरुवार को पांचों आरोपियों के मकानों को बुलडोज़र से ढहा दिया।