एमपी में 7 टॉपर्स ने बीजेपी विधायक के सेंटर पर दी थी परीक्षा; कांग्रेस ने लगाया घोटाले का आरोप
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के 10 टॉपर्स में से 7 ने बीजेपी विधायक संजीव कुशवाहा के कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी जिसके बाद कांग्रेस ने व्यापम जैसे घोटाले का आरोप लगाया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "सेंटर से 114 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की...7 टॉपर्स पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?"