गुना में अनाज चुराते हुए पकड़े गए बुज़ुर्ग के माथे पर कागज़ लगाकर लिखा गया 'मैं चोर हूं'
गुना (एमपी) की नानाखेड़ी मंडी में सोमवार को अनाज चुराते हुए पकड़े गए एक बुज़ुर्ग को किसानों ने अर्धनग्न कर मंडी में घुमाया। किसानों ने एक कागज़ पर 'मैं चोर हूं, मंडी में किसानों का अनाज चुराता हूं' लिखकर बुज़ुर्ग के माथे पर लगा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बाद में किसानों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।