एमपी में अवैध रूप से चलाए जा रहे बालिका गृह से लापता हुईं 26 लड़कियों में से 12 मिलीं
भोपाल (मध्य प्रदेश) में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक बालिका गृह से लापता हुईं कम-से-कम 26 लड़कियों में से 12 लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाशी के दौरान यह लड़कियां अपने-अपने घरों में मिलीं। मामले में लापरवाही बरतने को लेकर 2 बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को निलंबित कर जवाब मांगा गया है।