एमपी में उचित मुआवज़ा न मिलने पर 1,500 किसानों ने राष्ट्रपति से मांगी आत्मदाह की अनुमति
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में प्रस्तावित पांगरी सिंचाई परियोजना के तहत उचित मुआवज़ा न मिलने पर करीब 1,500 किसानों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सामूहिक आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है। एक किसान ने कहा, "परियोजना का काम बिना मुआवज़ा तय किए शुरू हुआ तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे।" दरअसल, इस परियोजना के कारण किसानों की ज़मीनें प्रभावित होंगी।