एमपी में एक घर में सिलिंडर फटने से लगी आग में 3 बच्चों की झुलसकर हुई मौत
भिंड (एमपी) में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद आग लगने से 4-10 वर्ष की उम्र के 3 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने खाना पकाने के दौरान एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।