एमपी में एक शख्स ने 10 वर्षीय लड़के को थप्पड़ मारकर 'जय श्री राम' बोलने पर किया मजबूर
खंडवा (मध्य प्रदेश) में बुधवार शाम को ट्यूशन पढ़ने जा रहे 10 वर्षीय लड़के को एक शख्स ने कथित तौर पर थप्पड़ मारकर 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता की शिकायत पर 21 वर्षीय शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बकौल पुलिस, आरोपी किसी संगठन से नहीं जुड़ा है।