एमपी में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 100 यूनिट फ्री बिजली व ₹500 में गैस सिलिंडर का किया वादा
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज़ माफ करने, 100-यूनिट फ्री बिजली, ₹500 में गैस सिलिंडर और महिलाओं को हर माह ₹1,500 देने समेत कई वादे किए हैं। पार्टी ने जातीय जनगणना और 2 लाख+ रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का वादा भी किया है।