एमपी में कांग्रेस की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़े कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुए। कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तैयारियों को लेकर बैठक की है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व राज्य कांग्रेस कमिटी के प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Load More