एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर ₹500 में गैस सिलिंडर दिया जाएगा: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को नरसिंहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर ₹500 में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि वह महिलाओं को ₹1,000/माह देंगे लेकिन कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम महिलाओं को ₹1,500/माह देंगे।"