एमपी में कांग्रेस की हार के बाद अजय सिंह ने की पटवारी के काम की समीक्षा की मांग
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य में पार्टी की करारी हार के बाद हाई-कमान से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काम की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पटवारी के कार्यकाल में कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में क्यों गए इस पर भी चर्चा की जानी चाहिए।