एमपी में कांग्रेस के 6 बार के विधायक रामनिवास रावत हुए बीजेपी में शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी भी बीजेपी में शामिल हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के पूर्व मंत्री रावत कांग्रेस के नेताओं से नाराज़ चल रहे थे।

Load More