एमपी में कांग्रेस प्रत्याशी ने 'फकीर बाबा' से आशीर्वाद लेते हुए चप्पल से खाई मार
रतलाम (मध्य प्रदेश) में एक 'फकीर बाबा' से आशीर्वाद लेते कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का वीडियो वायरल हुआ है। सकलेचा अपने साथ एक जोड़ी चप्पल ले गए थे और 'फकीर बाबा' ने वही चप्पल सकलेचा के सिर, कंधे और मुंह पर मारी। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "बाबा ने भी आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी।"