एमपी में कार से टकराकर पलटी एसएएफ के जवानों को ले जा रही बस, 3 की हुई मौत; 22 जवान घायल
सिवनी (मध्य प्रदेश) में एसएएफ (स्पेशल आर्मड फोर्सेस) के जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकराकर पलट गई जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई व लगभग 22 जवान घायल हैं। पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर की मौत मौके पर ही हो गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।