एमपी में खेत में गायों के अवशेष मिलने के बाद गौ-हत्या के 2 आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोज़र
देवास (मध्य प्रदेश) में शनिवार को खेत में गायों के अवशेष मिले और ग्रामीणों ने गायों की हत्या करने के आमीन नामक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आमीन और अमन नामक आरोपियों के मकानों को बुलडोज़र से ढहवा दिया गया है। बकौल पुलिस, 3 और आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई होगी।