एमपी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू पुरिया के 3 शार्प शूटर किए गए गिरफ्तार

इंदौर (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया के 3 शार्प शूटर गिरफ्तार किए हैं। एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और अवैध हथियार खरीदने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे थे। बकौल दंडोतिया, तीनों पर पंजाब में हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Load More