एमपी में चचेरे भाई की बर्थडे पार्टी के बाद युवक ने तीसरी मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी
इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक हॉस्टल के रवि नामक केयर टेकर ने बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पुलिस, रवि ने शनिवार रात चचेरे भाई की बर्थडे पार्टी में शराब पी और सुबह उठकर छत से कूद गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।