एमपी में चुनाव लड़ना चाह रहीं डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा हुआ स्वीकार
मध्य प्रदेश सरकार ने आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहीं छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बांगरे ने इस्तीफा स्वीकार न होने पर बीते माह के आखिर में पदयात्रा निकाली थी जिसमें पुलिस से झड़प में उनके कपड़े फट गए थे। पदयात्रा को लेकर गिरफ्तारी के बाद उन्हें ज़मानत मिल गई थी।