एमपी में चेन छीनकर भाग रहे 2 बदमाशों को लोगों ने पीटा, एक बदमाश के पैर बांधकर सड़क पर घसीटा
मध्य प्रदेश के रीवा में बीते दिनों एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे 2 बदमाशों को लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग एक बदमाश के पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटते और लहूलुहान दूसरे बदमाश पर लात-घूंसे बरसाते नज़र आए। बकौल पुलिस, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।