एमपी में छात्रा का रास्ता रोककर लड़के ने उसे मारे थप्पड़, कहा- शादी करना चाहता हूं
हरदा (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने स्कूल से लौट रही एक छात्रा का रास्ता रोका और उसे थप्पड़ मार दिए। पीड़िता ने इसे लेकर कहा, "एक लड़के ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बैठो...मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं...मना करने पर उसने मारपीट की।" वहीं, पुलिस ने कहा, "यह घटना 19 सितंबर की है। आरोपी की तलाश जारी है।"