एमपी में छेड़छाड़ के आरोपी के बुज़ुर्ग मां-बाप को पीटा गया, पहनाई गई जूतों की माला
अशोकनगर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को एक बुज़ुर्ग दलित दंपति को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटा गया और उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस के अनुसार, मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सभी आरोपी फरार हैं। बकौल पुलिस, दंपति के बेटे पर एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप है।