एमपी में जंगल से लकड़ी काटकर लौट रहे युवकों पर वन विभाग की टीम ने की फायरिंग, एक की मौत
विदिशा (मध्य प्रदेश) में जंगल से लकड़ी काटकर वापस आ रहे 8-आदिवासी युवकों पर वन विभाग की टीम ने मंगलवार को फायरिंग कर दी जिसमें 1 की मौत हो गई जबकि 3-घायल हो गए। इसपर एक अधिकारी ने कहा, "लकड़ी चोरी की सूचना पर अधिकारी मौके पर गए थे...जहां चोरों ने उनपर पथराव किया...और बचाव में इन्हें गोली चलानी पड़ी।"