एमपी में जिस आदिवासी युवक पर पेशाब किया गया उनसे व उनके परिवार से मिलेंगे सीएम शिवराज
सीधी (मध्य प्रदेश) में आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, "जब से मैंने घटना का वीडियो देखा है, अंतर्मन बहुत व्याकुल और दिल पीड़ा से भरा हुआ है।" उन्होंने कहा, "मैं गुरुवार को उनसे और उनके परिवार से भोपाल में अपने निवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उनको ढांढस बंधाऊंगा।"