एमपी में टायर फटने से मिलिट्री ट्रक की बस से हुई टक्कर, 2 जवानों समेत 5 की मौत
राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में सोमवार को जवानों को ले जा रहे मिलिट्री ट्रक का टायर फट गया जिसके बाद उसकी एक कार व बस से टक्कर हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में 2 जवानों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हैं। गौरतलब है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।