एमपी में टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री संग की धक्का-मुक्की
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा जारी 5वीं लिस्ट में नाम नहीं होने से नाराज़ पार्टी नेताओं व उनके समर्थकों ने जबलपुर कार्यालय में शनिवार को हंगामा किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की और उनके गनमैन से मारपीट भी की। बकौल यादव, वह नेताओं से बात कर मामले का हल निकालेंगे।