एमपी में डंपर की टक्कर से बीजेपी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार का हुआ निधन

एमपी में शनिवार देर रात को एक डंपर की टक्कर से बीजेपी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष (रायसेन) जयप्रकाश किरार का निधन हो गया। दरअसल, किरार उज्जैन से रायसेन लौटते समय गाड़ी पंक्चर होने पर टायर बदलने के लिए उतरे थे तभी डंपर ने उन्हें और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Load More