एमपी में डायनासोर के एक 'असामान्य' अंडे का जीवाश्म मिला, तस्वीरें की गईं जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को धार (मध्य प्रदेश) में टाईटेनोसॉरिड डायनासोर के एक अंडे का जीवाश्म मिला है जिसकी तस्वीरें साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित की गई हैं। यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने डायनासोर में 'असामान्य' और दुर्लभ 'एग-विदइन-एन-एग' परिघटना देखी है। अब तक ऐसा माना जाता रहा है कि यह परिघटना केवल पक्षियों में देखी जाती थी।